कोरोना इफेक्टः मुंबई में 400 वॉचलिस्ट में


 मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के कारण 400 लोग वॉच लिस्ट में हैं। बीएमसी के अडिशनल कमिश्नर सुरेश काकानी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर चीन, हॉन्गकॉन्गथाईलैंड, जापान, कोरिया, विएतनामनेपाल, इंडोनेशिया, मलयेशिया, ईरान और इटली से आए भारतीयों की लिस्ट मंगाई गई है। जो बाद में ट्रेन या अन्य साधनों से मुंबई आए हैं। काकानी बताया कि मुंबई में ऐसे 400 लोगों पर हम नजर रख रहे हैं। उनके घर स्वास्थ्यकर्मी भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि इन सभी का एयरपोर्ट पर ब्लस्ट टेस्ट किया गया था। इसलिए बीएमसी इन पर नजर रख रही हैसभी लोगों को कहा गया है कि यदि कोई परेशानी हो तो वे सीधा कस्तूरबा हॉस्पिटल आकर जांच कराएं। रेलवे स्टेशनों पर जांच! काकानी ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के चपेट कई लोग आए हैं। खासकर दिल्ली में इसके कई मामले सामने आए हैं। दिल्ली से बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन के जरिए मुंबई आते हैं। स्थायी समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भी इस बीमारी के जांच की व्यवस्था होनी चाहिएजबकि सुरेश काकानी ने कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं पैदा हुई है कि रेलवे स्टेशनों पर जांच शुरू की जाए।